स्कूली बच्चों द्वारा यातायात संचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को किया प्रेरित
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी के निर्देशानुसार आमजन को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करने के साथ साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु अधिक से अधिक प्रेरित किया जा रहा है। वही प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार मे राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध जानकारी देने के साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बच्चों को यातायात व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स की टी-शर्ट व कैप का वितरण किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को पुलिस टीम के साथ मिलकर लाल बत्ती चौक कोटद्वार पर यातायात संचालन का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को भी मिला साथ ही बच्चों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने हेतु भी जागरूक किया गया बच्चों के द्वारा यातायात नियमों की सीख मिलने पर लोगों द्वारा भी भविष्य में यातायात नियमों को पालन करने की वादा किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज