बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी हरीश रावत को राजनीति से संन्यास की सलाह
देहरादून: उत्तराखंड में आजकल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राजनीतिक संन्यास के मामले पर घमासान मचा हुआ है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सिर्फ चुनाव से दूरी नहीं बननी चाहिए बल्कि कांग्रेस और राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए. इसके बाद से ही ये मामला उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तराखंड में हरदा के संन्यास को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा दावा किया है। तो वही उत्तराखंड की दोनों मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस आगामी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. भाजपा की कोशिश है कि वो लगातार तीसरी बार भी सत्ता पर काबिज रहे. वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार दो बार सत्ता से दूर रहने के बाद अब आगामी चुनाव में सत्ता में वापसी करना चाह रही है. यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस आगामी चुनाव के मद्देनजर रणनीतियों को धार देने में जुटी है. चुनावी तैयारी के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के संन्यास को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जिसकी मुख्य वजह यही है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव न लड़ने की बात कई बार कह चुके हैं,

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज