कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जय हिंद रैली को लेकर दी जानकारी
भारतीय सेना के सम्मान में जहां भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा निकल रही है, तो वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय हिंद’ रैली, निकालने जा रही है। जिसकी शुरुआत कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी से 1 जून से शुरू करने जा रही है। जय हिंद रैली के सफल बनाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस स्वराज आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और सम्मान को नमन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘जय हिंद’ रैली निकालने जा रही है. उत्तराखंड में इस रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जाएगा. यह रैली विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारत की सैन्य ताकत और देशभक्ति को समर्पित होगी. जिसमें हमारे सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से होने वाली साजिशों और आतंक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस रैली का उद्देश्य है सैन्य बलों के पराक्रम को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सम्मान देना और जनता को यह संदेश देना कि कांग्रेस हमेशा देश के जवानों के साथ खड़ी रही है।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी