मुख्यमंत्री धामी ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने पर लगाया विराम
हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर पहले भ्रम पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। स्टेडियम के नाम को लेकर केवल भ्रम फैलाया जा रहा था। वंदना कटारिया और मनोज सरकार जैसे खिलाड़ी प्रतिभावान युवा हैं और इन्होंने बहुत अच्छा काम किया इसलिए उनका नाम राज्य के अंदर लगातार जाना चाहिए। ऐसे खिलाड़ियों के लिए युवाओं और राज्य के लोगों के लिए है हमेश प्रेरणा बनी रहनी चाहिए। इसलिए उनके नाम पर बने स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम परिवर्तन का कोई विषय ही नहीं है। बता दे कि शनिवार को वंदना कटारिया ने भी दर्जधारी देशराज कर्णवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया था कि उनके नाम पर बने स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण