देहरादून प्रेमनगर में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर कि हत्या
देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवक भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (32 साल) पर फायर कर मौके से फरार हो गए। घायल युवक के दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बर्तवाल (निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 जून की देर रात जब वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला मेंi थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया. गोली रोहित की गर्दन पर लगी, जिसके बाद घायल रोहित नेगी को दोस्त ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ