धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर बनी सहमति
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। वही धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर सहमति बनी है. मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न होने के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में रजिस्टर्ड होने वाले हाइब्रिड वाहनों से अब टैक्स नहीं लिया जाएगा. अभी तक हाइब्रिड वाहनों से प्रदेश में टैक्स लिए जाने का प्रावधान था। वही धामी कैबिनेट ने बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई. इसमें उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के ढांचे में संशोधन को लेकर प्रस्ताव पास किया गया. जिसके तहत उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में 12 नए पद सृजित किये जाने को मंजूरी दी गई।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज