उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संन्देश दिया गया। इस अवसर पर “एक वृक्ष मां के नाम” के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी परिसर में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर सभी को प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु अपने आस-पास पेड-पौधे लगाने तथा साफ-सफाई के लिये प्रोत्साहित किया गया। वहीं श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित जनपद के सभी थाना, कोतवाली, शाखा तथा स्टेशन पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात