उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून: राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और उप चिकित्सालयों को आधुनिक बनाने में सरकार जुटी हुई है। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों और उप जिला चिकित्सालयों में बेहतर कदम उठाने के लिए बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वही उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य विभाग आने वाले 5 महीने में सभी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए प्रयास करेगा. इसको लेकर सरकार स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में आम जनमानस को सभी बीमारियों की संपूर्ण चिकित्सा स्थानीय स्तर पर मिल सके और किसी भी मरीज को रेफर करने की नौबत ना आए. उन्होंने सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आकर्षक सेवा शर्तों का निर्धारण करने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण