853 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार, मोटर साईकिल से कर रहा था चरस की तस्करी
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत जनपद के पुलिस अधिकारियों को चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित संचालन के साथ-साथ नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम मे कल 12 जून 2025 को पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये पुरोला-नौगांव रोड़ पर चैकिंग के दौरान रमेश सिंह राणा नाम के एक युवक को मो0सा0 संख्या UK07DD-8785 (एवेन्जर) से चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 853 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, वाहन को सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त- रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा निवासी ग्राम फिताड़ी थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र- 26 वर्ष
बरामद माल- 853 ग्राम चरस

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज