प्रेम नगर आश्रम घाट पर सुबह गंगा स्नान करते समय तेज बहाव में बहे आदमी के शव को एसडीआरएफ कि टीम ने किया बरामद
बीती 17 जून 2025 को उधम सिंह नगर रूद्रपुर, आवास विकास कॉलोनी निवासी श्री ओम प्रकाश वर्मा पुत्र स्व०श्री गुलाब सिंह वर्मा जो चार धाम यात्रा के लिए रुद्रपुर से निकले थे प्रेम नगर आश्रम घाट पर सुबह गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण पानी के तेज बहाव में बह गए जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था आज दिनांक 18 जून 2025 को एसडीआरएफ टीम द्वारा उनकी बॉडी को गंग नहर से बरामद कर परिजनों व सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में निम्न कर्मचारी शामिल थे। टीम प्रभारी उप निरीक्षक आशीष त्यागी, अपर उपनिरीक्षक धस्माना, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, आरक्षी सागर कुमार, गुड्डू कुमार, नवीन कुमार होमगार्ड अंकित कुमार दिनेश कुमार, जोत सिंह व राजेश कुमार व उपनल चालक आनंद कुमार टेक्नीशियन अंकित पाल शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण