कांवड़ मेले की तैयारी में जुटी पौड़ी पुलिस ने पैदल मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण
आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्गों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कूड़ा-करकट हटाने का कार्य संयुक्त रूप से किया गया।

इसके अतिरिक्त कांवड़ मेले के दौरान अस्थायी दुकान लगाने वाले बाहरी व्यापारियों को समय रहते पुलिस वेरिफिकेशन कराने हेतु सूचित किया गया। कांवड़ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित स्थलों पर यात्रा साइन बोर्ड और चेतावनी फ्लेक्सी लगाए जा रहे हैं। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा किनारे खतरनाक घाटों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर बैरियर लगाने के साथ ही इन गंगा घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा