श्री बद्ररीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बोर्ड गठन के बाद पहली बोर्ड बैठक हुई संपन्न
देहरादून: बीकेटीसी ने 2025-26 हेतु 1 अरब 27 करोड़ के बजट का अनुमोदन किया गया। बैठक केनाल रोड कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। भगवान श्री बद्रीविशाल तथा भगवान श्री केदारनाथ जी की आरती के साथ बैठक की शुरुआत हुई !देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप अब तक सफलतापूर्वक चल रही चारधाम यात्रा कुशल मार्गदर्शन हेतु प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया गया।
बैठक का संचालन करते हुए बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नवगठित बीकेटीसी की पहली बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया इसके बाद वित्त अधिकारी मनीष कुमार उप्रेती ने बजट मंदिर समिति बोर्ड के समक्ष रखा बैठक में चर्चा के बाद मंदिर समिति के वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन किया
बैठक के समाप्ति से पहले केदारनाथ हैली दुर्घटना में दिवंगत हुए मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत सहित यात्राकाल के दौरान दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए तीर्थयात्रियों के प्रति शोक संवेदना स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया
बैठक में उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती उपाध्यक्ष, विजय कप्रवाण, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा, धीरज पंचभैया मोनू, देवी प्रसाद देवली, राजपाल जड़धारी, प्रह्लाद पुष्पवान, डा. विनीत पोस्ती, राजेंद्र प्रसाद डिमरी,कुमारी नीलम पुरी, दिनेश डोभाल जी उपस्थित थे ।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ