भाजपा देश के नौनिहालौं वा युवावों का भविष्य कर रही है चौपट-पूर्व राज्यमंत्री
कोटद्वार;देश मे ही नहीं अपितु भाजपा शासित राज्यौं मे जिस प्रकार विद्यालयौं का मर्जर किया जा रहा है तथा शराब की दुगुनी दुकानें खोली जा रही है उससे साफ लगता है कि भाजपा देश के नौनिहालौं और युवावों का भविष्य चौपट करने पर उतारू है।
पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार स्कूलौं के मर्जर की आड मे नौनिहालौं के भविष्य से खिलवाड ही नही कर रही है साथ ही भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए शिक्षा के आधिकार अधिनियम ,सामाजिक न्याय की मूल भावना की भी धज्जियां उडा रही है।
उन्हौंने कहा कि कांग्रेस सरकार समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाने के लिये शिक्षा का अधिकार नियम लाई थी भाजपा सरकार विद्यालयौं का एकीकरण कर देश प्रदेश के नौनिहालौं को शिक्षा से बंचित करने का एक घिनौना प्रयास कर रही है जो किसी भी कीमत मे देश के भविष्य के लिये उचित नही है।
सरकार जहां एक ओर विद्यालयौं का एकीकरण कल विद्यालयौं
की संख्या कम कर रही है वही शराब की दुकानौ की संख्या जनभावनाओं के बिपरीत बढा कर जनता को नशे की आग मे झोंकने का प्रयास कर रही है जिसे किसी भी कीमत मे स्वीकार नही किया जायेगा सरकार जनभावनाओं को ध्यान मे रखते हुये तत्काल निर्णय वापस ले।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ