हरिद्वार पुलिस ने बिछड़े दो मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया
कांवड़ मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि दो छोटे बच्चे शिवा और शिवानी उम्र लगभग 6 वर्ष, जो अपनी माँ ममता देवी के साथ पानीपत से आए थे।
हरकी पैड़ी क्षेत्र के आसपास भीड़ में बिछड़ गए हैं। दोनों बच्चे भटकते हुए हनुमान वाटिका कट, हाईवे के पास बैठे मिले।
पुलिस टीम ने बच्चों को तुरंत सुरक्षा में लिया और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके पिता राजकुमार निवासी नई मंडी पानीपत हरियाणा से संपर्क स्थापित किया।
पिता राजकुमार के मौके पर आने पर बच्चों के आधार कार्ड से उनकी पहचान सत्यापित की गई, जिसके उपरांत दोनों बच्चों को सकुशल पिता के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम-
1. Add Si नवीन
2. Hc संदीप
3. Hc गंभीर सिंह
4. Lc ललिता
5. Lc आशु

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज