लोकतंत्र के महापर्व में जुटी पौड़ी पुलिस, पंचायती चुनाव का प्रथम चरण हुआ शुरू
पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तत्परता के साथ डटी हुए है। एसएसपी श्री लोकेश्वर सिंह के मार्गदर्शन और समन्वय में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
जनपद के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों में समस्त जोनल अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस बल के जवानों को ब्रीक कर पोलिंग पार्टियों के साथ अपने-अपने पोलिंग स्थलों की ओर रवाना किया गया है। जिसमें समस्त पुलिस बल के साथ ही होमगार्ड व पीआरड़ी जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ताकि हर मतदाता स्वयं को सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर निष्पक्ष व निडर होकर मतदान कर सके।
इस पंचायती चुनाव के प्रथम चरण हेतु मतदान में जनपद के कुल 08 ब्लॉकों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है जिसके लिए सभी ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां सुरक्षाकर्मियों के साथ सकुशल रवाना हो गयी हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज