मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिको की बड़ा तोहफा
देहरादून: कारगिल विजय दिवस से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दिया गया है. इसके अलावा परमवीर चक्र विजेताओं को सालाना अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रुपए भी मिलते रहेंगे। वही सीएम धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के मौके पर इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसके बाद सैनिक कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सीएम धामी को मंजूरी के लिए भेजा था. जिस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी सहमति जता दी है. ऐसे में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में सीधे एक करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा