पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट छात्राओं के लिए बन रही सुरक्षा, आत्मबल और भरोसे का सहारा
जनपद पौड़ी में छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ तैनात है। पिंक यूनिट में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें आत्मरक्षा एवं कानून संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वही कोतवाली पौड़ी की पिंक यूनिट द्वारा स्कूल बंद होने के दौरान छात्राओं से बातचीत कर न केवल उनका आत्मबल बढ़ाया, बल्कि उन्हें यह भी बताया कि किसी भी असहज या आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस सहायता हेतु 112 डायल करें। पौड़ी पुलिस की यह मानवीय पहल छात्राओं में न सिर्फ सुरक्षा का एहसास करवा रही है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रही है इस दौरान छात्राओं में के मन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के साथ ही अराजक/शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण