पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर दिये जा रहे सावधानी बरतने के निर्देश
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कब बदल जाए, यह कहना मुश्किल है। हाल ही में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते गंगा और अलकनंदा सहित कई नदियों का जलस्तर अचानक तेज़ी से बढ़ रहा है। नदियां अचानक उफान पर आकर तेज वेग से बहने लगती हैं, जिससे किनारों पर मौजूद आमजन व पर्यटकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
👉इसके दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में अलकनंदा किनारे तथा लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाटों पर लगातार माइकिंग और अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
👉 कई संवेदनशील घाटों को सुरक्षा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
👉 पुलिस बल मौके पर मुस्तैद है।
📢अपीलः-
कृपया नदियों के किनारे जाने से बचें, मौसम की गंभीरता को समझें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण