नशामुक्त भारत अभियान के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति की ली गई शपथ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद पौड़ी में समस्त थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों व पुलिस कार्यालय पौड़ी में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी पुलिस कर्मियों द्वारा नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने, इससे दूर रहने एवं आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही आमजन को भी नशे के प्रति और अधिक जागरूक करने हेतु लगातार जागरूकता रैली, बैनर, पोस्टर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की तथा नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की हेतु भी सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल