पुलिस महानिरीक्षक(एसडीआरएफ) अरुण मोहन जोशी ने धराली गांव में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया
आज 15 अगस्त 2025 को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर धराली गांव में विभिन्न रेस्क्यू टीम व सुरक्षा कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण किया गया । 2 मिनट का मौन धारण कर हर्षिल,धराली आपदा में हताहत हुये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी।

पुलिस महानिरीक्षक(एसडीआरएफ) अरुण मोहन जोशी द्वारा धराली गांव में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर मौके पुलिस, फायर, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी आदि बचाव दलों तथा ग्रामीणों को देश की रक्षा व अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। बचाव दलों व ग्रामीणों द्वारा हर्षिल, धराली आपदा में हताहत हुये लोगों की याद में 2 मिनट का मौन धराण किया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा प्रभावित लोगों को मदद का भरोसा देते हुये आपदा में लापता लोगों की तलाश हेतु हर सम्भव प्रयास करने का आश्वसन दिया गया । रेस्क्यू कार्यों को पूरे मनोबल व उर्जा के साथ करने का संकल्प लिया गया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा