जनपद पौड़ी के तलसारी में युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का प्रकरण
प्रातः लगभग 09:00 बजे कोतवाली पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के ब्लॉक तलसारी गांव निवासी एक युवक जितेन्द्र कुमार (उम्र-32 वर्ष) ने सुबह लगभग 04.00 बजे स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। साथ ही फॉरेंसिक यूनिट की टीम भी मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के साथ साथ पुलिस टीम द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण के सम्बन्ध में #कोतवाली_पौड़ी में #मुकदमा_पंजीकृत कर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है तथा सभी आवश्यक तथ्य एवं साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण