मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल 05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए तथा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए।
स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए। 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण