नाबालिग युवती का अपहरण करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार: बीती 27.08.2025 को वादिनी निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है और अभी तक वापस नहीं लौटी है। वादिनी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसकी पुत्री से संदीप नाम का एक युवक लगातार बात करता रहता था तथा कई बार उसका पीछा करते हुए भी देखा गया है। परिजनों को गहरा संदेह है कि उक्त युवक संदीप ने ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0- 213/25, धारा- 137(2) BNs पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलसि टीम द्वारा अथक प्रयास एवं कुशल सुरागरसी पतारसी कर गुमशुदा नाबालिग के सम्बन्ध जानकारी जुटाई गयी जिसके परिणास्वरूप नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त संदीप नेगी को कलालघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज