स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर 2,364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती
देहरादून: राज्य में जल्द ही नौकरियों को बहार आने वाली है। वही शिक्षक दिवस के दिन राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जो घोषणा की थी, वो पूरी होने जा रही है, और जल्द ही उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। फिलहाल चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने 9500 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की थी। साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 2,364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को जल्द भरा जाएगा। वही इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. कार्मिकों की जल्द तैनाती के लिए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी