मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का किया पूर्वानुमान जारी
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। उसमे गढ़वाल मंडल के 3 जिले वा कुमाऊं मंडल के 5 जिले शामिल हैं। वही राज्य के बाकि 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि इस दौरान बहुत जोर से बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी।साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को गढ़वाल मंडल के जिन 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे देहरादून, चमोली वा पौड़ी गढ़वाल जिले शामिल हैं। वही कुमाऊं मंडल के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है उनमें बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात