कोटद्वार पुलिस ने 05 लाख कीमत की 16.45ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 तस्करो धर दबोचे
कोटद्वार: क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार व सी0आई0यू0 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इस चेकिंग के दौरान BEL रोड कोटद्वार के पास 02 मोटर साइकिल सवार युवकों को रोका गया चेकिंग के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 16.45 ग्राम अवैध स्मैक (मनदीप नेगी के कब्जे से 8.83 ग्राम अवैध स्मैक तथा अमित चौहान के कब्जे से बरामद 7. 62 ग्राम स्मैक) बरामद की गई। दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK-15-1492) को भी सीज किया गया। अभियुकतों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-229/2025,धारा- 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण