कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Processed with MOLDIV
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में होटल/ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रदीप कुमार, का0 गौरव सिंह द्वारा थरकोट जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसके पास दो सफेद कट्टे थे। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र गणेश राम निवासी जाख पुराण, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने एवं मिशन मर्यादा के तहत कुल 53 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण