पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट स्क्वायड स्कूली छात्राओं में सुरक्षा के प्रति बढ़ा रही आत्मविश्वास
लक्ष्मणझूला/ पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्कूल,कॉलेजों ओर शैक्षणिक संस्थानों में जाकर उनके खुलने व बन्द होने के समय स्कूली छात्राओं से वार्तालाप कर छात्राओं में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के निर्देश निर्गत किए गए है ,जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाने पर दो पिंक यूनिट स्क्वायड का गठन किया गया है जिनके द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए शैक्षणिक संस्थानों में जाकर कार्यवाही की जा रही है वहीं पिंक यूनिट टीम के द्वारा स्वर्गाश्रम ट्रस्ट बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वर्गाश्रम में स्कूली छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए छात्राओं को मौके पर बाल सुरक्षा/ महिला सुरक्षा संबंधी अपराधों ओर साइबर सुरक्षा की सजकता के विषय में जन

जागरूक किया गया साथ ही छात्राओं को मौके पर जागरूकता पाॅपलेट भी वितरित किए गए हैं। जिससे छात्राओं के मध्य सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास जागृत हो सके, साथ ही पिंक यूनिट टीम के द्वारा छात्राओं को किसी भी अपरिहार्य स्थिति में होने पर मदद के लिए 112 पर कॉल करने के लिए भी बताया गया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पिंक यूनिट स्क्वायड थाना क्षेत्र के स्कूलों के आस पास में लगातार निगरानी कर रही है, और यदि कही पर कोई शरारती तत्व ओर मनचले नजर में आते है तो उनके विरुद्ध विधिनुसार कढ़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। लक्ष्मणझूला पुलिस के द्वारा गठित पिंक यूनिट को लेकर स्थानीय अभिभावकों और संभ्रांत नागरिकों ने प्रासंगिक बताया है तथा पौड़ी पुलिस की पहल को सार्थक बताया है ,पिंक यूनिट स्क्वायड में उप निरी0 दीक्षा सैनी, अपर उप निरी0 मनाली राठी म0का0प्रियंका सुमन वर्मा,ओर हेड का0 सुर्वधन,रविन्द्र भोज,राजीव कवि शामिल है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण