‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों वा लखपति दीदीयों को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पंतनगर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित ‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया। हमारी सरकार “बीज से बाजार तक” किसानों की पूरी यात्रा को सरल व सुरक्षित बनाने के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक,
प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पॉलीहाउस निर्माण हेतु ₹200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
यह हमारे कृषकों की मेहनत और सरकार की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड मशरूम उत्पादन में देश में पाँचवें तथा शहद उत्पादन में आठवें स्थान पर है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोश उपस्थित रहे।

शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी