फायर स्टेशन पौड़ी द्वारा NCC कैडेट्स को दिया गया “अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन” का विशेष प्रशिक्षण
मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी के दिशा-निर्देशन में फायर स्टेशन पौड़ी की टीम द्वारा एस.एस.बी. परिसर पौड़ी में चल रहे NCC कैम्प में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। जिसमें फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम ने NCC कैडेट्स को विभिन्न अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर होज़,फायर बकेट, सेफ्टी सूट आदि की जानकारी दी और उनके संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की महत्ता पर विशेष जोर देते हुए गैस सिलेंडर से लगने वाली आग को सुरक्षित रूप से बुझाने की लाइव डेमोंस्ट्रेशन दी गई।

साथ ही प्रशिक्षण के दौरान NCC कैडेट्स को सीमित संसाधनों के उपयोग से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए। इस दौरान NCC कैडेट्स को बांस, कपड़े, टी-शर्ट, रस्सी या दुपट्टे जैसे आसानी से उपलब्ध घरेलू वस्तुओं का उपयोग कर अस्थायी स्ट्रेचर (Temporary Stretcher) तैयार करने का अभ्यास कराया गया।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग