ऑपरेशन कालनेमी अभियान,संदिग्ध व्यक्तियों पर पौड़ी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी
जनपद में संचालित “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सत्यापन एवं निगरानी की कार्यवाही निरंतर रूप से की जा रही है। इसी क्रम में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा 05 संदिग्ध बाबाओं/व्यक्तियों को BNNS अधिनियम के तहत चिन्हित करते हुए थाना लक्ष्मणझूला पर आवश्यक पूछताछ हेतु लाया गया। उक्त व्यक्तियों की गतिविधियाँ संदेहास्पद पाए जाने पर कानूनी प्राविधानों के अंतर्गत उनकी व्यापक जाँच, सत्यापन, एवं व्यवहारिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अभियान का उद्देश्य जनपद में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं भ्रम फैलाने वाले छद्म बाबाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज