एसडीआरएफ टीम लक्षर ने IIT रुड़की में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के विविध पहलुओं की जानकारी दी
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एसडीआरएफ टीम लक्षर ने IIT रुड़की में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रतिभागियों को एसडीआरएफ के गठन व आपदा प्रबंधन के विविध पहलुओं पर विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी गई।

SDRF टीम ने प्रतिभागियों को बाढ़ से बचाव के उपाय, बाढ़ के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और उनके प्रयोग के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों, विशेषकर युवाओं, को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी भूमिका तय करने, आम जनता तक जागरूकता पहुँचाने और आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए सक्षम बनाना है।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी