मौसम विभाग ने 22 जनवरी की रात से ऑरेंज अलर्ट किया जारी
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने 22 जनवरी की रात से अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी ऑरेंज अलर्ट के अनुसार, 22 जनवरी की रात और 23 जनवरी को 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी. इसके साथ ही इस दिन उत्तराखंड के कुछ जिलों में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी आने की आशंका है. 24 जनवरी को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विश्लेषण और संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल्स के अनुसार, उत्तराखंड को 22 जनवरी की रात से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा. ये ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय ऊपरी हवा प्रणाली के रूप में आएगा, जो निचले स्तरों पर चक्रवाती हवाओं को जन्म देगा. साथ ही अरब सागर से निचले स्तरों पर भारी नमी का प्रवाह 23 और 24 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचेगा. इससे उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान के खतरों को बढ़ा देगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला