“36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात पुलिस का जन-जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम मे थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा वड्डा क्षेत्र में टैक्सी यूनियन सदस्यों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई व जागरूकता पैम्पलेट वितरित किये गये ।
इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण