अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी चौकसी
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं। एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में, अडकनी क्षेत्र में उ0नि0 आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गश्त की गई। पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए हुए है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज