*रोटरी क्लब सेन्ट्रल ने महापौर को सौंपी पीपीई किट*
ऋषिकेश- रोटरी क्लब ऋषिकेश सेन्ट्रल ने कोरोना संक्रमण काल में फ्रटंंलाईन योद्वा की तरह कार्य कर रहे निगम के स्वच्छता पहरियों की रक्षा तथा जरूरतों को देखते हुए उनके लिए सहयोग का निर्णय लिया है। इसके तहत आज तैंतीस पीपीई किट नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल की मोजदगी में महापौर अनिता ममगाई को सौंपी गई।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक तायल ने बताया कि वृहस्पतिवार की दोपहर क्लब के पदाधिकारियों ने महापौर के कैंप कार्यालय में जाकर उन्हें निगम के स्वचछता पहरियों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट सौंपी।उन्होंने बताया की यह सामान इसलिए दिया गया है, ताकि वह सेफ रह कर अपनी ड्यूटी कर सकें।इस मौके पर महापौर ममगाई ने क्लब के इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि रोटरी क्लब की ओर से लगातार अपने तमाम जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ निगम प्रशासन को भी सहयोग किया जाता रहा है ।जन सारोकार से जुड़े मुद्दों पर क्लब की यह मानवीय सोच अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष हरी रतूड़ी,संजय सकलानी ,हितेंद्र पवार ,देव अग्रवाल, विकास गर्ग ,अविनाश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला
दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।