बस एक फिंगर लगा कर मिलेगा राशन वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की गई लागू
रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर जिले में भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी गई है। जिले की सस्ता गल्ला की दुकानों पर उपभोक्ताओं को फिंगर लगा कर राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही बाहरी राज्यों में निवास करने वाले उपभोक्ताओं को भी किसी भी सरकारी दुकान से फिंगर की मदद से राशन मिल सकेगा। जिले की 650 राशन की दुकानों में इसे लागू भी कर दिया है।
भारत सरकार की महत्त्वकांक्षी योजनाओं में से एक योजना अब धरातल में उतरती हुई दिखाई दे रही है। जिले में अब एक जुलाई से वन नेशन वन राशन कार्ड लागू हो चुका है। इसके साथ ही अब जिले में फिंगर लगा कर राशन वितरण करने का सिलसिला भी लागू हो चुका है। जिला खाद्य अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि भारत सरकार की योजना को 1 जुलाई से जिले भर में लागू कर दिया है। अब जिले से बाहर के राज्यों में रहने वाले लोगों को फिंगर की मदद से किसी भी राशन की दुकान से राशन कार्ड की मदद से आसानी से राशन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले की 650 राशन की दुकानों में इस को लागू भी कर दिया है। जिले में अब लगभग 4 लाख तीन हजार उपभोक्ता फिंगर की मदद से अपना राशन ले सकेंगे। इसके साथ ही बुकलेट की जगह ग्राहकों को प्लास्टिक का कार्ड भी बना कर दिया जाएगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
Thanks for information
Telkom University