पिथौरागढ़ में बारिश की तबाही, तीन लोगों की मौत 11 लोग अब भी लापता
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने भारी तबाही बचाई है। बंगापानी तहसील के गैला टांगा में देर रात बादल फट गया। बादल फटने से एक मकान ढह गया। जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है। 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन टीम, एसडीएम और विधायक घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण रास्ता बह गया है। इसलिए आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है।भारी बारिश से मलबा आने के कारण टनकपुर-तवाघाट हाईवे बन्द हो गया है. पहाड़ी और दूरस्थ इलाका होने के कारण मोबाइल के सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण सटीक जानकारी मिलने में भी परेशानी हो रही है। राहत और बचाव कार्यों में भी दिक्कत आ रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण