धर्म नगरी हरिद्वार में लगातार पैर पसरा रहा कोरोना, जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
हरिद्वार में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने इसे देखते हुए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत अब प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा से टेस्टिंग करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाया जा सके. जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार में अब अधिक से अधिक टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाकर उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इस महामारी को फैलने से रोका जा सके.जिलाअधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि अभी हाल ही में हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी में भारी तादाद में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। वर्तमान में फिलहाल कंपनी को सील कर उसे सैनिटाइज किया गया है और उत्पादन अभी रोक दिया गया है। वहीं, लापरवाही बरतने के कारण कंपनी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। हालांकि हरिद्वार में बीते दिनों करीब 1,000 नए मामले सामने आए थे। इसमें करीब 700 केस कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। इन सभी कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात