इस किसान की महेनत ला रही रंग, बागबानी कर बन रहे आत्मनिर्भर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में आए लाखों प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। राज्य सरकार कई नए स्टार्टअप के लिए लोन देकर स्वरोजगार शुरू करने की अपील कर रही है। पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड में बागवानी की असीम संभावनाएं है।
बता दे कि छोटे छोटे पेड़ो से सजा सेब का बगीचा नैनीताल जिले के सुंदरखाल गांव में सोबन सिंह बिष्ट का है। एक एकड़ में शुरु किए इस हाई डेंसिटी ऑर्चर्ड में सेब की उन्नत प्रजाति के एक हजार पेड़ है। सोबन बताते है कि इससे वे ना सिर्फ आत्मनिर्भर बने है बल्कि युवा भी उनके बगीचे से प्रेरणा लेकर अपनी जमीन पर ऐसा ही बगीचा बनाने जा रहे है।सोबन ने बताया कि राज्य सरकार भी इसमें मदद कर रही है। वही नैनीताल जिले में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सोबन सिंह बिष्ट का प्रयास मील का पत्थर साबित हो सकता है। पिछले 3 सालों में उन्होंने ये बेहतरीन सेब का बगीचा तैयार किया है।उनसे प्रेरणा लेकर अब इलाके के कई युवाओं ने ऐसा ही सेब का बगीचा तैयार कर रहे है। खुद सोबन का बेटा भी बाहर नौकरी के लिए नही जाना चाहता है।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग