नाग पंचमी में घर में दिखा नाग, देखने वालों की उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मोहलिया शिवपाल में एक घर में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया, नाग पंचमी के दिन सांप को देखा जाना शुभ माना जाता है इसलिए देखने वालों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। सांप निकलने की सूचना पर टड़ियावां क्षेत्र के रहने वाले ऋषि कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने जहरीले सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया, ऋषि कुमार टडियावा ब्लाक के बरखेरिया गांव के रहने वाले हैं कई सालों से जहरीले सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए इन्हें इलाके के लोग स्नैक मैन के नाम से जानते है। आसपास क्षेत्र में कहीं भी सांप निकलता है तो लोग ऋषि कुमार को फोन करके मौके पर बुलाते हैं और ऋषि जहरीले सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ आते हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज