जनता की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नवीन सीएचसी का हुआ उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर की नगर पंचायत खुटार में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से बनाए गये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उत्तर प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुरेश खन्ना ने लोकार्पण कर जनता को सौंप दिया इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने नगर पंचायत में एक नव निर्मित हाॅल का भी लोकार्पण किया ।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध कराने के लिए हर नगर हर शहर में स्वस्थ्य केंद्रों का निर्माण करा रही है इसी श्रेणी में खुटार में 5 करोड़ 67 लाख की लागत से प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया जो जनता के स्वास्थ्य सेवा लाभ हेतु खोल दिया गया है ।सीएचसी के उद्घाटन के मौके पर भाजपा सांसद अरुण सागर विधायक चेतराम जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा,नगर पंचायत चेयरमैन अनुपम शुक्ला पुवायां के देवेश गुप्ता गौरव शर्मा मौजूद रहे ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज