टोंस नदी में गिरा पिकअप वाहन, चालाक लापता तलाश जारी
हरिपुर त्यूणी मार्ग स्थित छिबरो पावर हाउस के पास एक महिंद्रा पिकअप दुर्घटना ग्रस्त होकर लगभग 200 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गया। वाहन में सवार वाहन स्वामी छिटककर घायल हो गया तथा वाहन चालक वाहन के साथ टोंस नदी में जा गिरा। कालसी थाना इंचार्ज गिरीश नेगी ने बताया कि एक पिकअप वाहन हिमाचल के नेरवा, शिमला से टमाटर लेकर सहारनपुर मंडी गया था जोकि सहारनपुर से वापस शिमला जा रहा था तभी वापस आते समय वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी टोंस नदी में जा गिरा। वाहन से गिरकर घायल हुए एक युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुँची एसडीआरएफ, जल पुलिस और फायर टीम द्वारा वाहन की तलाश कर ली गई है। वाहन चालक हिमाचल के नेरूवा निवासी अजय की तलाश की जा रही है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात