गुरुग्राम से ऋषिकेश घूमने आए युवकों को नहाना पड़ा भारी,नदी के तेज बहाव में बहे युवक जल पुलिस ने बचाया
ऋषिकेश: चार युवकों के गंगा में नहाते समय एक युवक अचानक नदी के तेज प्रवाह में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने युवक को बचा लिया। चारों युवक हरियाणा के गुरुग्राम से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम से चार युवक शनिवार को ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे। इस बीच वह त्रिवेणी घाट पर गंगा में नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने गंगा के तेज प्रवाह के बावजूद नहाना शुरू कर दी। लेकिन उन्हें यह मस्ती अचानक भारी पड़ गई। गंगा में नहाने के दौरान उनमें से नवीन भाटी (26) अचानक गंगा के तेज प्रवाह में बह गया। घाट पर मौजूद लोगोंं ने उसे बहता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने युवक को बचा लिया गया है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल