गोली मारकर वाइन शॉप के मैनेजर से लूट, मैनेजर गंभीर रूप से घायल
देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत वाइन शॉप के मैनेजर से लूटपाट करने की कोशिश की गई। जहां बदमाशों ने शनिवार की रात मैनेजर को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार रात सेल्समैन और मैनेजर वाइन शॉप बंद कर पैसे लेकर सेलाकुई की तरफ जा रहे थे। तभी धूलकोट जंगल के पास अचानक बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर पर फायर झोंक कर लूटपाट करने का प्रयास किया। राहगीरों को इकट्ठा होते देख बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस और सेलाकुई सहसपुर थाने की पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की धर-पकड़ में जुटी हुई है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला