गोली मारकर वाइन शॉप के मैनेजर से लूट, मैनेजर गंभीर रूप से घायल
देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत वाइन शॉप के मैनेजर से लूटपाट करने की कोशिश की गई। जहां बदमाशों ने शनिवार की रात मैनेजर को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। घटना में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार रात सेल्समैन और मैनेजर वाइन शॉप बंद कर पैसे लेकर सेलाकुई की तरफ जा रहे थे। तभी धूलकोट जंगल के पास अचानक बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर पर फायर झोंक कर लूटपाट करने का प्रयास किया। राहगीरों को इकट्ठा होते देख बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस और सेलाकुई सहसपुर थाने की पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की धर-पकड़ में जुटी हुई है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज