आफत की बारिश बड़ा रही लोगों की परेशानी, बारिश से सड़के बन रही तालाब
लक्सर: मॉनसून आते ही सड़कों में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल तहसील के रायसी गांव की सड़क का है। जहां लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क तालाब में बदल गई है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार स्थानीय जनप्रतिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। लक्सर क्षेत्र के रायसी गांव के मुख्य मार्ग पर पिछले काफी दिनों से पानी भरा हुआ है।
सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। जिससे आवाजाही करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार स्थानीय जनप्रतिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। कोरोना काल में सरकार सभी ग्राम प्रधानों को गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कह रही है। वहीं रायसी गांव में इस बात की भी अनदेखी की जा रही है। दूसरी ओर लोगों को मॉनसून सीजन में डेंगू का डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात