5 अगस्त हिंदुओं के लिए बड़ा दिन, बरसों पुरानी मनोकामना हो रही पूर्ण
भारतवर्ष के करोड़ों हिंदुओं की बरसों पुरानी राम मंदिर बनाने की मनोकामना पूर्ण होने जा रही है। 5 अगस्त को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर शिलान्यास के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा सूर्य पुत्री मां यमुना का जल एवं मिट्टी लेकर कार्यकर्ताओं को अयोध्या रवाना किया गया। इसके अलावा विकासनगर क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों से भी मिट्टी इकट्ठा कर भेजी गई है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के लिए मां यमुना नदी का जल व माटी के साथ धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिरों की माटी भेजी गई है। विकासनगर क्षेत्र में 5 अगस्त को सभी घरों में द्वीप प्रज्ज्वलित कर राम मंदिर बनाने की खुशी में दीपोत्सव मनाया जायेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण