आसमान से बरस रही आफत की बारिश आकाशीय बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
रुड़की शहर में देर रात आसमान से आफ़त बरसी, काली अंधेरी रात में आसमान में गरजते बादलों के साथ बिजली की तेज चमक और तेज़ हवाओं का तूफान आया, और इसके बाद आकाशीय बिजली ने कोहराम मचा दिया। आकाशीय बिजली गिरने के कारण रामनगर की नई बस्ती में दो मकानों की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गई, बस्ती में कई मकानों के टीवी। ऐसी, बिजली के पंखे, विधुत मीटर भी फुंक गए। हालांकि इस आपदा में कोई जनहानि नही हुई। तेज़ तूफान के कारण शहर में कई जगह पेट भी टूटे है। रुड़की शहर में देर रात करीब ढाई बजे एक जोरदार धमाका हुआ कड़कड़ाती आकाशीय बिजली रामनगर स्थित नई बस्ती में खड़े एक विधुत पोल पर गिर गई जिससे विधुत पोल क्षतिग्रस्त तो हुआ ही साथ ही पास के दो मकान की छतें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही बस्तीवासियों के कई टीवी, ऐसी, विधुत मीटर, बिजली के पंखे भी फुंक गए। जोरदार धमाके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए, हालांकि इस आपदा में कोई हताहत नही हुआ, लेकिन माली नुकसान जरूर हुआ है। तेज़ हवाओ के कारण शहर में कई जगह पेड़ भी टूट कर गिरे है। स्थानीय निवासियों ने बताया देर रात जब वह मकान में सो रहे थे तो जोरदार धमाका हुआ और वह घबराकर घरों से बाहर निकल गए। तब उनको मालूम हुआ कि आकाशीय बिजली गिरी है। बाद में उन्हें बिजली से चलने वाले सामानों के फूंकने की खबर लगी। सूचना पर विधुत अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और बिजली शुचारु करने में जुट गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण