अघोषित विद्युत कटौती को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय में बसपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
तहसील विकासनगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जिसके विरोध में बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिशासी अभियंता कार्यालय विकासनगर पहुंच कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम के एमडी के नाम एक ज्ञापन भी अधिशासी अभियंता को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि विद्युत विभाग के विकासनगर कार्यालय में अधिशासी अभियंता के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द विकासनगर से हटाया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण